पुलिसकर्मी बनकर तेल व्यापारी से वसूली कर रहे पत्रकार गिरफ्तार

गुजरात के अहमदाबाद में तीन कथित पत्रकारों समेत चार लोगों को निकोल पुलिस ने तब गिरफ्तार किया, जब वे पुलिसकर्मी बनकर तेल व्यापारी से वसूली कर रहे थे।

रंगे हाथ गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से पुलिस ने व्यापारी से वसूले गए दो लाख रुपएखाद्य तेल के 20 डिब्बे बरामद किए गए हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों में से तीन के पास से एक लोकल न्यूज चैनल के पहचान-पत्र मिले हैं। आरोपियों ने पहले तो खाद्यतेल व्यापारी राजू ठक्कर के पास से खाद्य तेल के 20 डिब्बे (कनस्तर) खरीदने की बात की। डिलिवरी मिलने पर बिल के बिना गैरकानूनी रूप से धंधा करने की बात कहते हुए और खुद को क्राइम ब्रांच कर्मचारी व मीडियाकर्मी बताते हुए व्यापारी को जबरन गाड़ी में बिठा लिया। उसके बाद उससे मामले को रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। बातचीत के बाद दो लाख रुपए देने पर बात तय हुई।

इसमें से एक लाख रुपए का इंतजाम तो व्यापारी ने हाल ही कर लिया, लेकिन दो लाख मिलने पर ही छोड़ने की बात कहने पर व्यापारी ने अन्य एक लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए अपने भतीजे से संपर्क किया और घटना बताई। इस पर व्यापारी के भतीजे विरल ने सतर्कता बरतते हुए शहर पुलिस कंट्रोलरूम को जानकारी दीजिस पर निकोल पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

पुलिस ने इन आरोपियों पर कई अन्य व्यापारियों से इसी तरह वसूली किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ जारी है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button