सहाराश्री के निधन पर भावुक हुईं चित्रा त्रिपाठी, बोलीं- अभिभावक खो दिया

सहाराश्री आपने एक संपूर्ण जीवन जीया, लोगों की खूब मदद की। कोई भी आपके पास से कभी बिना मदद के खाली नहीं गया।

chitra‘सहारा’ (Sahara) समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई में निधन हो गया है। करीब 75 वर्षीय सुब्रत रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, अभी-अभी सहाराश्री के निधन की खबर मिली। मेरे लिए ये खबर व्यक्तिगत क्षति है।

आप लंबे वक्त से बीमार थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। सहाराश्री के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। गोरखपुर जैसे शहर से छोटे से कमरे से व्यवसाय शुरू कर दुनिया के फलक पर जिस तरह से रखा वो अभूतपूर्व रहा। सहाराश्री मेरे लिए अभिभावक थे। आपका स्नेह, प्यार, आशीर्वाद, मार्गदर्शन समय-समय पर मुझे मिलता रहा। मुझे आज भी याद है जब सहारा से मैंने इस्तीफा दिया था तो आप मेरे ऊपर बहुत नाराज हुए थे। सहाराश्री आपने एक संपूर्ण जीवन जीया, लोगों की खूब मदद की। कोई भी आपके पास से कभी बिना मदद के खाली नहीं गया और ये सब मैंने खुद देखा।

आप का इस तरह से जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति ! और ये पहली बार होगा कि मैं  सहाराश्री को सहारा प्रणाम नहीं बल्कि अंतिम प्रणाम करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने सहाराश्री के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की जो आज से 12 साल पहले ली गई थी।

आपको बता दें कि सहारा इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘सहाराश्री’ को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्‍या थी। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण 12 नवंबर 2023 को उन्हें मुंबई के ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 की रात करीब 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button