‘जागरण न्यू मीडिया’ में राजेश उपाध्याय का ‘कद’ बढ़ा, अब निभाएंगे यह जिम्मेदारी

राजेश उपाध्याय को प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों में प्रमुख पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है। राजेश उपाध्याय ने वर्ष 2016 में ‘जागरण न्यू मीडिया’ को जॉइन किया था।

Rajesh Upadhyayजागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media)  ने राजेश उपाध्याय को एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया है।

कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अपनी नई भूमिका में वह बतौर एडिटर-इन-चीफ न्यूज एंड इंफो की एडिटोरियल टीम का नेतृत्व करने के साथ-साथ संस्थान की प्रमुख पहलों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही वह पहले की तरह कंपनी के सीईओ भरत गुप्ता को रिपोर्ट करते रहेंगे।

राजेश उपाध्याय को प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों में प्रमुख पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है। राजेश उपाध्याय ने वर्ष 2016 में ‘जागरण न्यू मीडिया’ को जॉइन किया था। न्यूज एंड इंफो के एडिटर-इन-चीफ के रूप में उन्होंने कंपनी को आगे ले जाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।

पूर्व में राजेश उपाध्याय ‘एचटी मीडिया’ और ‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में प्रमुख पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो राजेश उपाध्याय ने भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने इंदौर के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ से भी पढ़ाई की है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button