नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Network18नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि कि सेबी (SEBI) के नियमों के तहत यह जानकारी दी।

निदेशक मंडल द्वारा लिए गए निम्न निर्णय :

1. श्वेता गुप्ता को कंपनी की नई कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी (Company Secretary and Compliance Officer) के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 12 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी।

2.  संचयन पॉल को कंपनी के नए मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (Chief Human Resource Officer) और वरिष्ठ प्रबंधन कर्मी (Senior Management Personnel) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 नवंबर 2024 से लागू होगी।

इसके साथ ही, निदेशक मंडल ने यह भी जानकारी दी कि:

– पी. सक्थिवेल, वर्तमान मानव संसाधन अधिकारी, 1 नवंबर 2024 से कंपनी में एक नई भूमिका में नजर आएंगे।

 नितिन गुप्ता, जो अभी तक अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) थे, 12 अक्टूबर 2024 से इस पद से हट जाएंगे, क्योंकि उनकी जगह श्वेता गुप्ता अब यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

श्वेता गुप्ता का परिचय:

श्वेता गुप्ता एक अनुभवी कंपनी सचिव और लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्हें 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसमें कंपनी की सचिवीय, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कानूनी और अनुपालन कार्यों का समावेश है। इससे पहले वह गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड (हिंदुजा समूह) की कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी रही हैं। वह हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और JSW स्टील लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ भी जुड़ी रही हैं।

संचयन पॉल का परिचय:

संचयन पॉल एक अनुभवी मानव संसाधन विशेषज्ञ हैं, जिन्हें 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह मोडेनिक लाइफस्टाइल में कार्यरत थे, और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज, थॉमसन रॉयटर्स, हचिसन एस्सार टेलीकॉम और वोडाफोन जैसी कंपनियों के साथ काम किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और XLRI जमशेदपुर से प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button