इस्लाम और पैगम्बर मुहम्मद पर की थी टिप्पणी, अब जितेन्द्र त्यागी (वसीम रिजवी) होंगे गिरफ्तार: श्रीनगर की अदालत ने दिया आदेश, पुलिस से कहा- टीम बनाकर पकड़ो

जितेन्द्र त्यागी के विरुद्ध यह मामला 2021 में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेन्द्र नारायण त्यागी ने इस्लाम और पैगम्बर मुहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणियाँ की। शिकायत में जितेन्द्र त्यागी पर कार्रवाई की माँग की गई थी।

अदालत ने कहा है कि पुलिस त्यागी को गिरफ्तार करके अगली सुनवाई पर उन्हें पेश करे। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि 25 अप्रैल, 2025 तक गिरफ्तारी और पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

जितेन्द्र त्यागीजम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक अदालत ने जितेन्द्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश पैगम्बर मुहम्मद और इस्लाम पर की गई कथित तौर पर विवादित टिप्पणियों को लेकर दिया है। कोर्ट ने पुलिस से उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीनगर की एक अदालत ने 20 फरवरी को अपने आदेश में कहा कि बार बार समन भेजे जाने और बुलाए जाने के बाद भी आरोपित (जितेन्द्र त्यागी) पेश नहीं हुआ। अदालत ने इसके बाद पुलिस को त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित करने को कहा।

अदालत ने कहा है कि पुलिस त्यागी को गिरफ्तार करके अगली सुनवाई पर उन्हें पेश करे। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि 25 अप्रैल, 2025 तक गिरफ्तारी और पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। अदालत ने इस आदेश की कॉपी SSP को भेजने को कहा है।

जितेन्द्र त्यागी के विरुद्ध यह मामला 2021 में एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जितेन्द्र नारायण त्यागी ने इस्लाम और पैगम्बर मुहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणियाँ की। शिकायत में जितेन्द्र त्यागी पर कार्रवाई की माँग की गई थी।

इसके बाद 2022 से चालू हुए इस मुकदमे में 10 बार से अधिक सुनवाई हो चुकी है लेकिन इस दौरान जितेन्द्र नारायण त्यागी पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में अदालत ने इस बार उन्हें पेश करने का आदेश पुलिस को दिया है। जितेन्द्र नारायण त्यागी का पहले नाम वसीम रिजवी था।

वह इस्लाम से धर्मांतरण करके हिन्दू बन गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना नाम जितेन्द्र नारायण त्यागी रख लिया था। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन भी रहे थे। जितेन्द्र त्यागी लगातार इस्लाम की आलोचना के चलते चर्चा में रहे हैं। उनके खिलाफ और भी कई मामलों में FIR दर्ज की गई हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button