दैनिक जागरण से न अंशुमान तिवारी गए न अरुण सिंह

jagranदैनिक जागरण से न नेशनल ब्यूरो के सेकेंड इंचार्ज अंशुमान तिवारी गए हैं न ही यहां के जीएम (प्रशासनिक) अरुण सिंह। दोनों लोग काम पर ही है। इनका संस्थान से इस्तीफा नहीं हुआ है। हालांकि कुछ लोगों ने इनके बारे में खूब अफवाहें फैलाईं कि इनका इस्तीफा हो गया है। भूचाल आ गया है। भूकंप आ गया है। जबकि सही खबर जनसत्ता एक्सप्रेस की ही साबित हुई। प्रबंधन के कहने पर उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन सच तो यह है कि केवल जीएम प्रशासनिक अरुण सिंह ने इस्तीफा दिया था। अंशुमान तिवारी ने तो संभवतः इस्तीफा भी नहीं दिया था। हां उन्होंने इस्तीफा के लिए कहा जरूर था। पर ये दोनों लोग अब काम पर हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अंशुमान तिवारी को विशेष असाइनमेंट मके लिए तैनात कर दिया गया है। वहीं अरुण सिंह ने पुनः एक बार मोर्चा संभाल लिया है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button