व्यक्ति एक पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर, जन्मदिन दो, विवरण सरकारी

ch

ch1सरकारी अभिलेखों और स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जो विवरण दिया गया है उसके अनुसार उनका जन्मदिन १ जुलाई १९२७ लिखा गया है इतना ही नहीं उनकी पुण्यतिथि ८ जुलाई २००७ है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने १७ अप्रैल को ही पूर्वप्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयन्ती होने का सरकारी फरमान जारी कर दिया इतना ही नहीं १७ अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया। इसके पहले भी पूर्वप्रधानमंत्री का जन्मदिन १७ अप्रैल को ही उनके चाहने वाले मनाते रहे हैं लेकिन इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं था। लेकिन आज जिस तरह से उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने पूर्वप्रधानमंत्री के जन्मदिन का सरकारी फरमान जारी कर दिया उससे आनेवाले दिनों में कई विवाद उठने लाजमीं हैं। मसलन पूर्व प्रधानमंत्री का असली जन्मनि कब है क्योंकि १ जुलाई भी सरकारी विवरण है और अब १७ अप्रैल भी सरकारी विवरण बन गया है। सवाल यह उठता है कि ये प्रदेश सरकार की एक बड़ी चुक है या फिर पूर्वप्रधानमंत्री ने ही अपना विवरण गलत दिया था। चाहे जो हमारी सरकारे अपना वोट साधने के लिए कुछ कर सकती हैं।

ch3

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button