औचक निरीक्षण में सोता मिला दूरदर्शन का कर्मचारी, स्‍मृति ईरानी ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के कारण केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्‍मृति ईरानी को हाल ही में सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त प्रभार मिलते ही स्मृति ईरानी एक्शन में आ गई। सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन और सरकारी रेडियो चैनल ऑल इंडिया रेडियो के दफ्तर पर अचानक से निरीक्षण के लिए पहुंच गई।

दूरदर्शन का कर्मचारी हुआ सस्पेंड

औचक निरीक्षण में पहुंची भाजपा मंत्री  स्मृति को दूरदर्शन में एक कर्मचारी सोते हुए मिला। जिसे देखते ही वह भड़क उठी और केंद्रीय मंत्री ने उस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। स्मृति ईरानी ने कड़े रुख में निर्देश देते हुए कहा  कि जो कर्मचारी काम करने में कोताही बरतेगा उसके साथ ऐसा ही बर्ताव किया जाएगा।

दरअसल रविवार को स्मृति ईरानी दूरदर्शन के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दिल्ली के मंडी हाउस स्थित दूरदर्शन के दफ्तर पहुंची थी। दूरदर्शन के ऑफिस में औचक निरीक्षण करते हुए वह टेक्निकल रूम में पहुंच गईं, जहां एक वरिष्ठ अधिकारी सोता पाया गया। मंत्री ने पहले अपना फोन निकाला और सोते हुए कर्मचारी की तस्वीर ली। जब अधिकारी जागा तो बताया गया कि उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

इतना ही नहीं इस हरकत को देखकर केंद्रीय मंत्री ने सरकार के अतिरिक्त सचिव द्वारा जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं और दूरदर्शन की अनियमितताओं की रिपोर्ट मांगी है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी को आईबी मंत्रालय मिलने पर कहा जा रहा है  कि उनको’ प्रमोशन’ मिला है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button