फिरोजाबादः दबंगों ने पुलिसकर्मी को गोली से उड़ाया

Bhadas4Journalist डेस्क

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब किसी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ताज़ा मामला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के सोथरा रोड का है, जहां गश्त के दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों को सिपाहियों द्वारा टोकने पर बदमाशों ने सिपाहियों को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई।

मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र का है, जहां कार्यरत मृत सिपाही रमाकांत यादव और अनिल कुमार की ड्यूटी थाना सिरसागंज क्षेत्र के सोथरा रोड पर लगी हुई थी। पुलिस कप्तान के अनुसार गश्त के दौरान इन सिपाहियों  को पास की ही दुकान पर खड़े कुछ युवकों पर शक हुआ। जिसके चलते इन सिपाहियों ने उन लोगों को टोका। इस पर बदमाश भागने लगे और जब भागते हुए इन बदमाशों को सिपाही ने धर दबोचा तभी अपने आपको बचाने के लिए एक बदमाश ने सिपाही रमाकांत को गोली मार दी। खून से लथपथ सिपाही रमाकांत को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button