26-27 फरवरी को लखनऊ में होगा ‘अमर उजाला संवाद’, जुटेंगी नामचीन हस्तियां

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा ‘अमर उजाला’ 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद: उत्तर प्रदेश’ का आयोजन कर रहा है।

amarujalasamvad202475वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा ‘अमर उजाला’ 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद: उत्तर प्रदेश’ का आयोजन कर रहा है। तरक्की व विकास के रथ पर सवार यूपी किस तरह से आगे बढ़ेगा और लोगों के जीवनस्तर को नई दिशा कैसे दी जा सकती है, इस पर मंथन के लिए देशभर से विशेषज्ञ जुटेंगे।

पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ समृद्धि की ओर बढ़ते यूपी, औद्योगिक परिदृश्य में आए सकारात्मक बदलाव और सुदृढ़ होती अर्थव्यवस्था से परिचित कराएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी भविष्य की संभावनाओं को सामने रखेंगे।

संवाद में अयोध्या में बालक राम की अलौकिक मूर्ति तैयार करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज, आध्यात्मिक गुरु आचार्य मिथलेश नंदिनी शरण, अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्राफ, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पद्मश्री पीटी उषा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, शटलर साइना नेहवाल समेत अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी।

संवाद का दूसरा दिन महिलाओं व बेटियों पर केंद्रित होगा। शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। प्रदेश सरकार की सभी महिला मंत्री एक विशेष सत्र में महिलाओं की प्रगति को लेकर उठाए जा रहे कदमों की चर्चा करेंगी। आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, शीरोज की सीईओ शायरी चहल, ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर समेत अन्य शख्सियतें भी अपने विचार साझा करेंगी।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button