दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ा ऐक्शन, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी अरेस्ट; क्या है आरोप

सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारियां हुईं। इन सभी से फिलहाल पूछताछ जारी है।

सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ा ऐक्शन, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी अरेस्ट; क्या है आरोपदिल्ली में सरकार बदलते ही परिवहन विभाग के छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इन सभी को मंगलवार शाम को हिरासत में लिया गया था। एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कल शाम को दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी खाकी वर्दी पहनते थे। ये वर्दी का बेजा इस्तेमाल कर रहे थे। जो गाड़ियां सड़कों पर आती-जाती हैं उनसे यह चालान वसूलते थे। इन्हीं आरोप पर सीबीआई ने इनके खिलाफ जांच शुरू की थी। सीबीआई ने पाया कि 6 टी4 और टी5 स्तर के जो कर्मचारी हैं उपर भ्रष्टाचार के आरोप पहली नजर से सही हैं। आज सुबह इनकी गिरफ्तारी की गई है। एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजेंसी इनकी कस्टडी मांगेगी।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button