Trending

अब ‘India News’ में इनपुट एडिटर की जिम्मेदारी निभाएंगे वरिष्ठ टीवी पत्रकार विवेक प्रकाश

इंडिया न्यूज’ के साथ विवेक प्रकाश की यह दूसरी पारी है। इससे पहले भी वह करीब सात साल तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Vivek Prakashवरिष्ठ पत्रकार विवेक प्रकाश के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘आईटीवी’ (ITV Network) जॉइन कर लिया है। यहां उन्हें इनपुट एडिटर (नेशनल) की जिम्मेदारी दी गई है।

विवेक प्रकाश इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ में इनपुट एडिटर (असाइनमेंट) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां वह इस चैनल की लॉन्चिंग के समय से ही जुड़े हुए थे। इससे पहले विवेक प्रकाश देश की प्रमुख न्यूज एजेंसियों में शुमार ‘एएनआई’ (ANI) में इनपुट डेस्क पर बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विवेक प्रकाश को मीडिया में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। उन्होंने  मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘बीएजी फिल्म्स’ (BAG Films) से की थी। यहां रहते हुए उन्होंने तमाम स्टिंग ऑपरेशन भी किए।

इसके अलावा विवेक प्रकाश ने वर्ष 2007 में काबुल (अफगानिस्तान) में AINA world के लिए भी काम किया। एक टीवी सीरियल में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करने के अलावा उन्होंने काबुल में ऐड फ़िल्म और डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।

वर्ष 2007 में विवेक ‘न्यूज24’ की लॉन्चिंग का हिस्सा बने और  असाइनमेंट डेस्क पर अहम जिम्मेदारी निभाई। यहां से वर्ष 2011 में विवेक ने ‘महुआ न्यूज’ के साथ बतौर असाइनमेंट हेड अपना नया सफर शुरू किया।

इसके बाद विवेक ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे। इसके बाद वह ‘इंडिया न्यूज’ की री-लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने और करीब सात साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई। फिर यहां से अपनी पारी को विराम देकर वह ‘जी हिंदुस्तान’ से जुड़ गए और इनपुट टीम के लीडर की रूप में अपनी भूमिका निभाई।

विवेक प्रकाश की नियुक्ति के बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अभय ओझा का कहना है, ‘हम विवेक प्रकाश का आईटीवी नेटवर्क में स्वागत करते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और अनुभव इनपुट टीम को और मजबूत बनाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि उनकी नेतृत्व क्षमता और खबरों पर उनकी पैनी नजर हमारे न्यूजरूम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। हम उनके साथ मिलकर उत्कृष्ट पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।’

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button