पत्रकारिता का स्टूडेंट जलालुद्दीन बनना चाहता था देश का उपराष्ट्रपति, क्योंकि उसे इलेक्शन लड़ने का है शौक: नामांकन खारिज, वार्ड पंच का चुनाव पहले ही हार चुका है

राजस्थान में जैसलमेर के जलालुद्दीन ने उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। जलालुद्दीन ने सोमवार (11 अगस्त 2025) को राज्यसभा पहुँचकर नामांकन दाखिल किया और ₹15 हजार की राशि भी जमा की। बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग ने जलालुद्दीन के नामांकन को खारिज भी कर दिया है। इस पर 38 वर्षीय जलालुद्दीन कहते हैं, “मुझे पता था कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मेरा नामांकन रद्द हो जाएगा। लेकिन फिर भी मैंने नामांकन दाखिल किया। क्योंकि मुझे चुनाव लड़ने का शौक है।”

जयपुर के हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे जलालुद्दीन बताते हैं कि वे 2013 में जैसलमेर सीट से विधानसभा चुनाव और 2014 में बाड़नेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। दोनों ही चुनाव में उनका नामांकन वापस ले लिया गया था। इसके अलावा 2009 में आसुतार बाँधा पंचायत से वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था, जिसमें वे 1 वोट से हार गए थे।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button