एनयूजे की मांग, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे प्रदेश सरकार
पत्रकार संगठन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती हैं। एनयूजे इंडिया ने बार-बार सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें, परंतु अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
दिवगंत पत्रकार एलएन सिंह के परिवार को दस लाख आथिॅक सहायता की मांग की
प्रयागराज में पत्रकार एलएन सिंह की हत्या के विरोध में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तर प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।
एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और दिवंगत पत्रकार के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रयागराज में पत्रकार एल. एन. सिंह की गुरुवार रात चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इससे पहले भी राज्य में पत्रकारों पर हमले और हत्याओं की घटनाएं होती रही हैं, जिनमें हाल ही में जौनपुर में एक पत्रकार की हत्या शामिल है।
पत्रकार संगठन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती हैं। एनयूजे इंडिया ने बार-बार सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें, परंतु अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
संगठन ने यह भी मांग की कि दिवंगत पत्रकार एलएन सिंह के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनके परिवार का जीवन-यापन सुगमता से हो सके।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सक्सेना (पूर्व सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार), राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र दुबे, प्रदेश संरक्षक के. बख्श सिंह सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।