Trending

प्रयागराज में रावेंद्र हत्याकांड; यूपी एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को दबोचा, 50-50 हजार का इनाम था घोषित

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश मे टीम लगी है. पकड़े गए हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. कानून को हाथ में लेने वालों पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी.

यूपी एसटीएफ ने दो अभियुक्तों को दबोचा

जिले के धूमनगंज में रावेंद्र हत्याकांड मामले में यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने 50-50 हजार के इनामी अभियुक्तों को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, टीम ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से मरियाडीह के इरफान और हुसैन को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में दोनों ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने और इनाम घोषित होने के बाद वह जगह बदल-बदलकर फरारी काट रहे थे. हत्याकांड में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ में पकड़ चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं.

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश मे टीम लगी है. पकड़े गए हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. कानून को हाथ में लेने वालों पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी.

रावेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में लगी थी गोली : बीते दिनों रोडवेज बस चालक रावेंद्र उर्फ मुन्नू की हत्या के मुख्य आरोपी अली को पुलिस ने बीते रविवार की भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी के पैर में गोली लगी थी. दूसरा आरोपी नूरैन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था. घायल अली को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था.

डीसीपी सिटी ने बताया था कि 26/27 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दो हत्यारोपी लाल बिहारा काॅलोनी के पास खंडहरनुमा कोठरी में छिपे हैं. सूचना के बाद थाना धूमनगंज, थाना कर्नलगंज की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दी थी. पकड़े गए अपराधी की पहचान अली निवासी मरियाडीह बमरौली के रूप में हुई.

यह था मामला : बता दें कि 21 अक्टूबर को रावेंद्र जो रोडवेज बस चालक था. ईंट-पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. मामले में सात लोग नामजद हुए थे. मामला अतीक अहमद के गुर्गे से जुड़ा था. मामले में पुलिस ने मरियाडीह में जगह-जगह दबिश दी थी, लेकिन कोई नहीं मिला था.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button