Trending

ADG अमिताभ यश पर ‘गैंग सरगना के संरक्षण’ का आरोप! पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने CM योगी से की CBI जांच की मांग

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पर कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश दुबे को संरक्षण देने का आरोप लगाया और CM योगी से इस मामले की तुरंत CBI जांच की मांग की।

ADG अमिताभ यश पर गैंग सरगना के संरक्षण का आरोप! पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने CM योगी से की CBI जांच की मांग

सतीजा का कहना है कि एसटीएफ चीफ कुख्यात अपराधी अखिलेश दुबे को बचा रहे हैं, जिसके चलते पिछले दो महीने से उनके खिलाफ कार्रवाई रुकी हुई है। इस स्थिति से निराश होकर रवि सतीजा और एक अन्य पीड़ित प्रज्ञा त्रिवेदी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।


उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाले आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अब पुलिस महकमे में नया विवाद खड़ा करते हुए ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि कानपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश दुबे को एडीजी स्तर से संरक्षण मिल रहा है। अमिताभ ठाकुर ने अपने पत्र के जरिये मांग की है कि इस मामले को तत्काल सीबीआई को सौंपा जाए और जांच पूरी होने तक अमिताभ यश को पद से हटाया जाए। आरोपों में IAS-IPS अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

आरोपों से मचा हड़कंप, ADG अमिताभ यश पर लगाए गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ से निकले इस विवाद ने यूपी पुलिस और प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पर कानपुर के कुख्यात गैंग सरगना अखिलेश दुबे को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि शिकायतकर्ता रवि सतीजा ने प्रेसवार्ता में बताया कि जब वह पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार से मिले थे, तब एक प्रभावशाली एडीजी ने खुलकर अखिलेश दुबे का बचाव किया और चेतावनी दी कि उनका नाम लेने वालों की जान खतरे में होगी।

एसआईटी जांच पर सवाल

प्रज्ञा त्रिवेदी ने एसआईटी द्वारा अखिलेश दुबे के खिलाफ 52 मामलों की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किसी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जो कि कानून के खिलाफ है। उन्होंने भूपेश अवस्थी और उनके भाइयों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जो अखिलेश दुबे के हर अपराध में साथ देते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश की बेटी आंचल दुबे अभद्र मैसेज वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि IPS अमिताभ यश हम लोगों से मिलें और हमे न्याय का आश्वासन दें, नहीं तो हम लोगों को लगेगा कि अखिलेश दुबे की बेटी जो कह रही है, वो सच है।

भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि अखिलेश दुबे का कानपुर के फुटपाथ और पार्कों पर भी कब्जा है, जिसमें केडीए अधिकारियों का सहयोग है।

रवि सतीजा वही व्यक्ति हैं, जिन्हें अखिलेश दुबे ने फर्जी रेप केस में फंसाकर लाखों रुपए वसूले थे। उन्होंने हिम्मत दिखाकर खुद को निर्दोष साबित किया और अखिलेश दुबे को जेल भिजवाया था।

आपको बता दे कि अखिलेश दुबे कई महीने से जेल में है और अखिलेश दुबे का करीबी सस्पेंड इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा भी  अरेस्ट हो गया था । SIT ने इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया था। , 8 घंटे पूछताछ के बाद SIT ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए थे। यह सुनते ही इंस्पेक्टर रोने लगा था। वह जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगा था कि इसमें मेरा क्या कसूर है। मैंने तो सिर्फ अफसरों के आदेश का पालन किया। क्या किसी पुलिस अफसर में उस IPS अफसर की गिरफ्तारी करने की क्षमता है, जिसने अखिलेश दुबे के लिए सारे नियम और कानून ताक पर रखकर काम कराया।

मामले की पृष्ठभूमि और संगीन आरोप

आपको बता दें कि ये पूरा मामला बीते 11 अगस्त से जुड़ा है, जब सीजीआईटी में अखिलेश दुबे के खिलाफ गंभीर आरोपों की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान कई सरकारी विभागों और बड़े अफसरों की कथित संलिप्तता के आरोप सामने आए। अमिताभ ठाकुर ने दावा किया कि उन्होंने विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी लेकर पाया कि उस एडीजी का नाम अमिताभ यश है। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत आरोप नहीं बल्कि ठोस गवाहियों और बयानबाजी पर आधारित तथ्य हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकता है।

सीबीआई जांच अमिताभ यश को पद से हटाने की रखी मांग

अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट लिखा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत सीबीआई को सौंपा जाए। उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक अमिताभ यश को उनके पद से हटाना जरूरी है ताकि जांच पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े। ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि इस मामले में कई शिकायतें और साक्ष्य पहले से मौजूद हैं, जिन्हें सीबीआई के पास भेजकर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

कानपुर के सौरभ भदौरिया को भी अमिताभ यश से खतरा

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कानपुर के सौरभ भदौरिया द्वारा यूपी के एडीजी अमिताभ यश से स्वयं की जान का खतरा होने के आरोपों के संबंध में आज भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेजी है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अखिलेश दुबे कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर गलत संरक्षण देने का आरोप लगाया था. अमिताभ ठाकुर ने गृह मंत्री से इन तथ्यों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की थी.

उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके पुराने परिचित कानपुर के सौरभ भदोरिया में उनसे संपर्क कर बताया कि उन्हें और उनके परिवार को अमिताभ यश से गंभीर खतरा है, जो सौरभ भदोरिया द्वारा उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार का विरोध करने के कारण उनका एनकाउंटर या कोई भी गंभीर परिणाम कर सकते हैं. सौरव भदोरिया ने उनके साथ कोई भी घटना हो जाने की आशंका व्यक्त की.

अमिताभ ठाकुर ने एडीजी लॉ ऑर्डर जैसे पद पर बैठे व्यक्ति पर लगातार इस प्रकार लग रहे आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए गृह मंत्री से तत्काल उन्हें इन पदों से हटाने के साथ रवि सतीजा और सौरव भगोरिया की पूर्ण सुरक्षा करने तथा इन आरोपों की सीबीआई जांच की बात कही है.

अमिताभ यश के खिलाफ CBI जांच की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेज कर कानपुर के अखिलेश दुबे कांड में यूपी के एडीजी अमिताभ यश पर लग रहा है अत्यंत गंभीर आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इस कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर अखिलेश दुबे को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लगभग ढाई महीने पूर्व ही रवि सतीजा से हुई बातचीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री को इन तथ्यों से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी. दोबारा इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा द्वारा अपनी गिरफ्तारी के समय अमिताभ यश का नाम दिए जाने के बाद भी उन्होंने इस संबंध में शिकायत भेजी थी, इसके बाद भी अब तक इन शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से उम्मीद पूरी तरह समाप्त होने की स्थिति में गृह मंत्री से स्वयं मामले का संज्ञान लेकर इसकी सीबीआई जांच की बात कही की है. साथ ही उन्होंने रवि सतीजा द्वारा अमिताभ यश का नाम लेने पर उनकी हत्या हो जाने की आशंका की बात बताते हुए उन्हें उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग की है.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button