Trending

28 साल के युवक से था समलैंगिक संबंध, 70 साल के बुजुर्ग ने कर दी युवक की हत्या

यूपी के शामली में 28 साल के कारोबारी मनीष की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 70 साल के बुजुर्ग का युवा कारोबारी से समलैंगिक संबंध था। इसी बीच बुजुर्ग का एक और युवक से संबंध हो गया। इससे मनीष नाराज था और धमकी दे रहा था। बुजुर्ग ने समलैंगिक संबंध उजागर होने के डर से मनीष की हत्या कर दी।

70 साल के बुजुर्ग ने की युवा कारोबारी की हत्या, 28 साल के युवक से था समलैंगिक संबंधयूपी के शामली में कस्बा ऊन के खेड़ाभाऊ मार्ग पर पेस्टीसाइड विक्रेता युवा कारोबारी मनीष की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक 70 साल के बुर्जुग राजवीर का 28 साल के कारोबारी मनीष से समलैंगिक संबंध था। इसी बीच बुजुर्ग का समलैंगिक संबंध एक अन्य युवक से होने से मनीष नाराज था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक मनीष ने इसका खुलासा करने की धमकी दी थी। समलैंगिंक संबंध उजागर होने और बदनामी से बचने के लिए ही बुजुर्ग ने मनीष की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

झिंझाना थानाक्षेत्र के कस्बा ऊन के खेड़ाभाऊ मार्ग पर गुरुवार दोपहर खेड़ाभाऊ निवासी पेस्टीसाइड विक्रेता मनीष की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक आरोपी 70 वर्षीय राजबीर को हिरासत में लिया था, जबकि अन्य फरार हो गए थे। हिरासत के बाद भी राजबीर फरार हत्यारोपी का नाम नहीं बता रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद बुजुर्ग राजबीर ने पूरे मामला खोल दिया।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजबीर से पूछताछ के आधार पर दूसरे हत्यारोपी साहिल निवासी पीपलहेडा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में राजबीर ने बताया कि उसके मनीष से समलैंगिक संबंध थे, लेकिन बाद में उसकी दोस्ती साहिल से हो गई और उससे उसके समलैगिंक संबंध हो गए। इसका पता मनीष को लग गया, जिससे वह नाराज हो गया।

उसने दोनों को धमकी दी कि वह उनकी हरकत का खुलासा करेगा। बदनामी के डर के कारण दोनों ने मनीष की हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन दोनों आरोपी मनीष से आम के बाग में मिले। बाग में उनके बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान साहिल ने चाकू से मनीष पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस के खुलासे से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button