भारत एक्सप्रेस’ में शैलेंद्र नाथ झा का प्रमोशन, बने डिप्टी मैनेजिंग एडिटर
इस नई भूमिका के साथ ही वह पहले की तरह प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क ने अपने प्रोग्रामिंग हेड शैलेंद्र नाथ सिंह झा को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें डिप्टी मैनेजिंग एडिटर बनाया है। इस नई भूमिका के साथ ही वह पहले की तरह प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
शैलेंद्र झा करीब ढाई दशक से ज्यादा समय से मीडिया से जुड़े हुए हैं। ‘जी’ न्यूज से वर्ष 1998 में अपना करियर शुरू करने वाले शैलेंद्र झा करीब 20 साल ‘सहारा न्यूज नेटवर्क’ में रहे। यहां प्रोग्रामिंग हेड की भूमिका निभाते हुए उन्होंने तमाम बेहतरीन शो बनाए।
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में वर्ष 2022 में लॉन्च हुए ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में शैलेंद्र झा बतौर प्रोग्रामिंग हेड जुड़े और लॉन्चिंग के समय से ही अपने धारदार काम के जरिये चैनल में अपनी खास जगह बनाई।
चैनल प्रबंधन ने शैलेंद्र झा को तोहफा देते हुए उन्हें डिप्टी मैनेजिंग एडिटर के पद पर प्रमोट किया है। समाचार4मीडिया की ओर से शैलेंद्र नाथ झा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।


