Trending

दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी का चेहरा बेनकाब, CCTV फुटेज से पहली तस्वीर आई सामने: हाथ के चीथड़े से होगी DNA की पहचान, लाल किला 3 दिन बंद रहेगा

पुलिस ने ब्लास्ट साइट से हमलावर का हाथ का हिस्सा बरामद किया है और पहचान की पुष्टि के लिए उसके परिवार का DNA सैंपल ले लिया गया है। पुलिस इसे आत्मघाती (फिदायीन) हमला मानकर UAPA के तहत जाँच कर रही है।

लाल किला ब्लास्ट आतंकी मोहम्मद उमर तस्वीरदिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जाँच और सुरक्षा कारणों से लाल किला अगले 3 दिनों के लिए बंद रहेगा। CCTV फुटेज से खुलासा हुआ है कि संदिग्ध आतंकी मोहम्मद उमर ही विस्फोटक भरी हुंडई i-20 कार चला रहा था।

पुलिस ने ब्लास्ट साइट से हमलावर का हाथ का हिस्सा बरामद किया है और पहचान की पुष्टि के लिए उसके परिवार का DNA सैंपल ले लिया गया है। पुलिस इसे आत्मघाती (फिदायीन) हमला मानकर UAPA के तहत जाँच कर रही है।

CCTV में दिखा संदिग्ध हमलावर

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आतंकी डॉ मोहम्मद उमर को i-20 कार चलाते हुए देखा गया है। फुटेज से पता चला है कि यह कार धमाके से पहले दोपहर 3:19 बजे सुनहरी मस्जिद के पास पार्किंग में आई थी और शाम 6:48 बजे तक वहीं खड़ी रही थी। उमर पर फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का शक है। माना जा रहा है कि उसने अपने साथी की गिरफ्तारी से घबराकर यह हमला किया।

DNA से होगी आत्मघाती हमलावर की पहचान

जाँच एजेंसियों को संदेह है कि कार में 3 लोग थे और यह एक आत्मघाती हमला था। पुलिस ने ब्लास्ट साइट से कार ड्राइवर के हाथ का एक हिस्सा बरामद किया है। पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस ने आतंकी मोहम्मद उमर के परिवार से DNA सैंपल इकट्ठा किया है। इस हमले में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ था, जो फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल के पास से भी मिला था।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button