Trending

दावोस अवसरों का मार्ग नहीं, ग्लोबल सुपर एक्सप्रेसवे: ब्रजेश मिश्रा

मुझे बेहद खुशी होगी कि यूपी को यहां से सबसे ज्यादा निवेश मिले। यूपी सरकार के डेलिगेशन का नेतृत्व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ACS इंडस्ट्री दीपक कुमार कर रहे है।

स्विट्जरलैंड के दावोस में 19 से 23 जनवरी तक हो रही विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में यूपी ने 9750 करोड़ के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने इसे योगी सरकार की एक बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर लिखा, दावोस कुबेर के खजाने जैसा है। किसका पैसा कहां इन्वेस्ट हो। कौन सबसे बेहतर सुविधाएं और उद्योग के अनुकूल वातावरण देता है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस में उत्तर प्रदेश का पवेलियन सबसे ज्यादा आकर्षण के केंद्र में था। यहां यूपी ने अपनी एक अलग साख बना ली है। मुझे बेहद खुशी होगी कि यूपी को यहां से सबसे ज्यादा निवेश मिले। यूपी सरकार के डेलिगेशन का नेतृत्व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ACS इंडस्ट्री दीपक कुमार कर रहे है। इन्वेस्ट UP के सबसे डायनामिक CEO विजय किरण आनंद, सेक्रेटरी अमित सिंह, इंदरजीत सिंह ने यूपी FDI पॉलिसीज को ग्लोबल इन्वेस्टर्स को बताने में कामयाब रहे।

मैं जितने भी ग्रुप डिस्कशन और फोरम पर प्रतिभाग किया वहां यूपी की FDI पॉलिसी की चर्चा रही। दावोस अवसरों का मार्ग नहीं, ग्लोबल सुपर एक्सप्रेसवे है। आपको बता दें, समझौतों के तहत स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रक्षा विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक कंपनियों लुई ड्रेफस, उबर टेक्नोलॉजीज, ऑटोमेशन एनीवेयर, कॉल्ड्रन, पेप्सीको, एचसीएल सॉफ्टवेयर, वेल्थ डोर, अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड, गूगल क्लाउड, ग्रीनको और डेलॉयट साउथ एशिया के साथ निवेश व तकनीकी सहयोग पर बैठकें कीं।

https://twitter.com/brajeshlive/status/2014083852650627453?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2014083852650627453%7Ctwgr%5Ed0c3d02a61fbf87614c4e5636353a08824a64b50%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.samachar4media.com%2Fsocial-media-news%2Fdavos-global-super-expressway-up-investment-success-brajesh-mishra-69453.html

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button