वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर त्रिपाठी का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर
राजशेखर त्रिपाठी का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 22 मई 2026 को दोपहर एक बजे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ‘अंतिम निवास’ में किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार, साहित्य और रंगकर्म से जुड़े चर्चित व्यक्तित्व राजशेखर त्रिपाठी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मीडिया, साहित्य और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 53 वर्षीय राज शेखर त्रिपाठी कुछ समय से बीमार थे।
राजशेखर त्रिपाठी का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 22 मई 2026 को दोपहर एक बजे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ‘अंतिम निवास’ में किया जाएगा।
राजशेखर त्रिपाठी लंबे समय तक पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रहे और अपनी बेबाक लेखनी, सहज व्यक्तित्व और जिंदादिल अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अखबार, टेलीविजन और साहित्य की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। बीमार होने से पहले वह ‘इंडिया टीवी’ में जिम्मेदार पद पर कार्यरत थे।
पत्रकारिता के साथ-साथ रंगकर्म और साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विषयों पर उनकी समझ और अंतर्दृष्टि की काफी सराहना होती थी। मीडिया जगत के कई वरिष्ठ पत्रकारों और उनके करीबी साथियों ने राजशेखर त्रिपाठी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।
‘The Swatantra’ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजशेखर त्रिपाठी के साथ कई महत्वपूर्ण बातचीतें और मुलाकातें रहीं। उनकी बेबाक पत्रकारिता, खिलंदड़ा अंदाज़ और ज़िंदादिल ठहाके हमेशा याद किए जाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार और शानदार इंसान राजशेखर त्रिपाठी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है।
The Swatantra के साथ उनकी कई महत्वपूर्ण बातचीतें और मुलाकातें रहीं। उनकी बेबाक पत्रकारिता, खिलंदड़ा अंदाज़ और ज़िंदादिल ठहाके हमेशा याद रहेंगे।#rip pic.twitter.com/w1jRIHozko— The Swatantra (@theswatantra1) May 22, 2026
उनके एक करीबी मित्र राजीव ओझा ने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि रंगकर्म की दुनिया से पत्रकारिता में आए राजशेखर त्रिपाठी ने हर क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी। साहित्य, समाज और राजनीति समेत तमाम विषयों पर उनकी गहरी पकड़ थी और लोग उनकी विचारशीलता के कायल थे।
रंगकर्म की दुनिया से पत्रकारिता में आए मेरे मित्र राजशेखर का महज 55 की उम्र में यूँ चला जाना बहुत दुखदाई है। अखबार और टेलीविजन से लेकर साहित्य की दुनिया तक राजशेखर ने अपना कमाल दिखाया। बीमार होने से पहले वह इंडिया टीवी में जिम्मेदार पद पर रहे। साहित्य, समाज और राजनीति से लेकर… pic.twitter.com/8eIiAXzWU7
— Rajeev Ojha (@RajeevOjha13) May 22, 2026



