पत्नी बच्चे लाओ, इंक्रीमेंट पाओ
हिंदुस्तान भी बीच बीच अपने फरमानों के लिए जाना जाता रहा है। आजकल मेरठ में एक गजब का फरमान जारी किया गया है। यहां के उच्च अधिकारियों स्थानीय संपादक अनिल भास्कर और सूर्यकांत द्विवेदी ने अपने कर्मचारियों से कहा कि आपलोग अपने बच्चों और पत्नियों को लाओ और प्रमोशन इंक्रीमेंट पाओ। आपको बता दें कि इन अधिकारियों ने यह फरमान इस लिए जारी किया कि इनके कार्यक्रम मस्ती मार्ग सफल हो सके। बेचारे कर्मचारी आखिर क्या करते कुछ तो सुबह सवेरे सात बजे से ही उपरोक्त स्थान पर जम गए। हालांकि उन लोगों को जरूर परेशानी हुई जो लोग रात्रि में एक बजे तक आफिस में देह ठठाते रहे।
वहीं सूत्रों का कहना है कि इन दोनों अधिकारियों ने यह फरमान जरूर जारी किया पर वे अपने पत्नियों बच्चों को लेकर नहीं आए। हालांकि चर्चा है कि यह मस्ती मार्ग कार्यक्रम बेहद असफल है और भीड़ इक्ठठा करने के लिए इस तरह के रद्दी फरमान जारी किए जा रहे हैं।
