उपेंद्र राय और विनोद त्रिपाठी ने शुरू की नई पारी, राय पत्रिका गए, त्रिपाठी पीटीआई
होली के रंग के साथ ही लोग अब नई पारी की शुरुआत करने लगे हैं। मजीठिया की कांटों को त्याग कर अब लोग नई शुरुआत में लग गए हैं। इसी कड़ी में जनसंदेश लखनऊ में तैनात चीफ सब एडिटर उपेंद्र राय ने भी अपने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे अपनी नई पारी की शुरुआत पत्रिका रायपुर के साथ शुरू की है। उन्हें संभवतः यहां किसी पुलआउट की जिम्मेदारी दी जाएगी। राय जनसंदेश से पहले भास्कर पंजाब के साथ जुड़े हुए थे। उससे पहले के कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उधर, पायनियर इलाहाबाद से खबर है कि यहां से विनोद त्रिपाठी से संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वे अपनी नई पारी की शुरुआत पीटीआई दिल्ली के साथ शुरू की है। वे भी लंबे समय से पत्रकारिता में हैं। दोनों लोगों को उनकी नई पारी के लिए जनसत्ता एक्सप्रेस की तऱफ से ढेरों शुभकामना..।

Loading...
loading...