आजतक से प्रबल प्रताप सिंह के जाते ही चंड़ीगढ़ से सतेंद्र चव्हाण का इस्तीफा

aajtakआज तक चंडीगढ़ से खबर है कि यहां से सतेंद्र चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है। वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। सतेंद्र आजतक के एक बड़े अधिकारी रहे प्रबल प्रताप सिंह के करीबी माने जाते हैं। पर उनके जाते ही इनका पत्ता भी गोल हो गया। आपको बता दें कि प्रबल प्रताप सिंह आजतक में एसाइनमेंट और इनपुट के हेड हुआ करते थे। हालांकि उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत किस संस्थान के साथ करने जा रहे हैं उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
अब आजतक में उनकी जगह राहुल चौधरी को जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं ‘दिल्ली आजतक’ से सूचना है कि इनपुट का काम देख रहे केएम शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है।इनकी जगह जिम्मेदारी स्नेहांसु मधुर को दी गई है। केएम शर्मा न्यूज नेशन के साथ जुड़े हैं। एक अन्य खबर के अनुसार अनिल सिंह ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन किया है। डॉ. अनिल सिंह आजतक में एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button