हर दिल अजीज का फिर मनाया गया जन्मदिन, मिली बधाईयों पर बधाई

लखनऊ। आईना परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक हर दिल अजीज, किशन कन्हैया , प्रेमी जीव, हरफन मौला, जाने कितने नामों से पुकारे जाने वाले, हमारे हृदय स्पर्शी भाई डॉक्टर मोहम्मद कामरान जी का आज ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एसोसिएशन के विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट श्री अरविंद कुमार तिवारी जी ने अपने चेंबर में बीते दिनों की याद को ताजा करते हुए, डॉ मोहम्मद कामरान का बड़े ही हर्षोल्लास एवं अपनत्व के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके सभी जूनियर्स मौजूद रहे।
यूं तो कामरान भाई की विशेषता, व्यक्तित्व, व्यवहार कुशलता और गुणों की जितनी भी व्याख्या की जाए कम है। लोग इन्हें प्यार से कई नामों से पुकारते हैं। और पुकारे भी क्यूं ना, इनका व्यवहार ही कुछ ऐसा है कि सर से पैर तक इंसानियत की प्रतिमूर्ति के साथ अपने व्यवहार से यह लोगों के दिलों में छा जाते हैं । विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हम सबके स्नेही अरविंद तिवारी जी ने डॉ मोहम्मद कामरान जी को जन्मदिन की बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएं और भरपूर खुशियां मिले। आप उज्जवल भविष्य के साथ साथ दीर्घायु हो भगवान आपको धन वैभव उन्नति प्रगति स्वास्थ्य प्रसिद्धि के साथ समृद्धि दे आप इस संसार में सुख शांति के साथ जीवन पथ पर गतिमान रहे।
उन्होंने कहा अपने आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से ऐसी प्रार्थना है कि,
पश्येम शरद: शतम् , जीवेम शरद:शतम्।।
बुध्येम शरद: शतम् ,रोहेम शरद: शतम्।।
पूषेम शरद: शतम् , भवेम शरद: शतम् ।।
भूयेम शरद: शतम् , भूयसी: शरद: शतात् ।।
स्वत्यस्तु ते कुशल्मस्तु चिरयुरस्तु।।
विद्या विवेक कृति कौशल सिध्दिरस्तु ।।
ऐश्वर्यमस्तु बलमस्तु राष्ट्रभक्ति सदास्तु ।।
वन्श: सदैव भवता हि सुदिप्तोस्तु।।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button