‘इंडिया टुडे’ समूह ने शैलेश शेखर को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

इस समूह के साथ शैलेश शेखर की यह दूसरी पारी है। इस समूह के साथ अपनी नई भूमिका से पहले वह करीब 11 साल से ‘माइक्रोसॉफ्ट्’ (Microsoft) में कार्यरत थे।

Shailesh Shekhar‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने शैलेश शेखर को चीफ सिनर्जी ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। इस समूह के साथ शैलेश शेखर की यह दूसरी पारी है। शैलेश शेखर अपनी इस भूमिका में सीधे ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे।

‘इंडिया टुडे’ समूह के साथ अपनी पहली पारी में उन्होंने इस समूह के डिजिटल बिजनेस में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एडिटर के तौर पर काम किया था। शैलेश शेखर की नियुक्ति के बारे में जारी एक इंटरनल मेल में कली पुरी का कहना है, ‘हमारे साथ शैलेश शेखर के पिछले कार्यकाल में मैंने उनके साथ बहुत करीब से काम किया। तो, यह एक तरह से शैलेश शेखर की घर वापसी है।’

इस समूह के साथ अपनी नई भूमिका से पहले वह करीब 11 साल से ‘माइक्रोसॉफ्ट्’ (Microsoft) में कार्यरत थे। हाल ही में उन्होंने एशिया पैसिफिक क्षेत्र-13 देशों और 10 भाषाओं में माइक्रोसॉफ्ट स्टार्ट बिजनेस का नेतृत्व किया था।

शैलेश शेखर को पिछले दो दशक में भारत में जानी-मानी मीडिया कंपनियों और माइक्रोसॉफ्ट स्टार्ट (MSN) में प्रमुख डिजिटल बिजनेस को संभालने का काफी अनुभव है। बता दें कि शैलेश शेखर पूर्व में ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) समूह और ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के साथ भी काम कर चुके हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button