पीटीआई के अध्यक्ष बने जागरण समूह के प्रबंध संपादक महेंद्र मोहन गुप्त

नई दिल्ली। जागरण समूह के प्रबंध संपादक महेंद्र मोहन गुप्त को सर्वसम्मति से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह बॉम्बे समाचार के प्रबंध संपादक होरमुसजी एन. कामा को उपाध्यक्ष चुना गया। जागरण प्रकाशन समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्त डेक्कन हेराल्ड के केएन सनथ कुमार का स्थान लेंगे। बुधवार को पीटीआई बोर्ड की 66वीं वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया।
गुप्त, कामा और सनथ कुमार के अलावा पीटीआई बोर्ड में विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), विजय कुमार चोपड़ा (हिंद समाचार), एन. रवि (द हिंदू), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एमपी वीरेंद्र कुमार (मातृभूमि), आर. लक्ष्मीपति (दिनामलार), रियाद मैथ्यू (मलयालम मनोरमा), संजय नारायण (हिंदुस्तान टाइम्स) और विवेक गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस) शामिल हैं। इसके अलावा समाचार पत्रों के इतर प्रो. ईवी चिटनिस, न्यायमूर्ति एसपी भरूचा और फली एस. नरीमन भी निदेशकों में शामिल हैं।
भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी (आईएनएस), भारतीय भाषाई समाचार पत्र एसोसिएशन (आईएलएनए) और समाचार सेवा यूएनआई के भी अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे भारतीय प्रेस परिषद के भी सदस्य हैं। कामा भी दो बार आईएनएस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे फिलहाल रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन और काउंसिल फॉर फेयर बिजनेस प्रैक्टिस के बोर्ड में शामिल हैं। वे प्रेस परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button