कोचिंग संचालक की दबंगई, न्यूज चैनल ऑफिस में घुसकर मीडियक कर्मी को पीटा
महानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां टाइम्स कोचिंग के संचालक पर आरोप है कि उन्होंने पार्किंग विवाद को लेकर एक न्यूज चैनल के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी संचालक ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया और वहां काम कर रहीं महिला कर्मियों से अभद्रता की। घटना के दौरान बिल्डिंग मालिक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी बदतमीजी की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की दबंगई से क्षेत्र में पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी है। लेकिन प्रशासन का इकबाल ऐसे शिक्षा माफियाओं के चौखट पर दम तोड़ देता है।


