पुलिस ने प्रेस क्लब में घुसकर पत्रकारों को पीटा
, POK में अत्याचारों के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन: Video आया सामने
पाकिस्तान के कब्जा वाले क्षेत्र POK में प्रदर्शन के बीच पत्रकारों के साथ बर्बरता की घटना सामने आई। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस इस्लामाबाद के प्रेस क्लब में पत्रकारों को POK में अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर लाठी-डंडों से हमला किया।
यह वीडियो गुरुवार (02 अक्टूबर 2025) की है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिस पत्रकार का कॉलर पकड़कर धमका रही है। एक अन्य वीडियो में दो पुलिसवाले ताबड़तोड़ डंडे से एक व्यक्ति को निंदनीय रूप से मारते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पत्रकारों के कैमरे पर भी वार किया।
Watch Pakistani police storm the National Press Club in Islamabad, brandishing batons and beating journalists and civil society members (from PoJK) peacefully protesting against ongoing state violence in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/cANszWpxho
— Sonam Mahajan (@AsYouNotWish) October 2, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी पुलिस इस्लामाबाद के प्रेस क्लब में कश्मीरी पत्रकारों को पकड़ने के लिए पहुँची थी, जिन्होंने POK में JAAC के नेतृत्व में शहबाज शरीफ की सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की कवरेज की थी।
पत्रकारों पर बर्बरता की इस घटना पर मानवाधिकार आयोग (HRCP) और वरिष्ठ पत्रकारों ने निंदा की है। पत्रकार जाहीद गिशकोरी ने कहा कि “प्रेस क्लब पत्रकारों का घर है, यह असुरक्षित कैसे हो गया?” वहीं, पूर्व राजनयिक मलीहा लोधी ने इसे शर्मनाक करार दिया और जिम्मेदारों से जवाबदेही की माँग की।
It is unbelievable to see @ICT_Police storming the National Press Club and assaulting journalists. How can they enter the premises of the press club without orders and assault journalists!
Media is constitutionally protected & those who did it should be immediately suspended!! pic.twitter.com/lMmqWAUiHT
— Syed M Abubakar (@SyedMAbubakar) October 2, 2025
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब POK में 29 सितंबर से जारी विरोध प्रदर्शनों ने पाँचवें दिन प्रवेश किया है। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक घायल हैं। आंदोलन में आटा-चावल, बिजली दरों में कमी और राजनीतिक सुधार जैसी माँगें शामिल हैं।


