Trending

प्रतिष्ठित अखबार दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज

एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन पत्रकार लालजी तिवारी ने उसे मदद के बहाने बड़ागांव स्थित केदार होटल में बुलाया। शिकायत के अनुसार, होटल के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट की और घर गिरवाने की धमकी दी।

दैनिक जागरण के पत्रकार एवं बड़ागांव निवासी लालजी तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला रौनाही थाना क्षेत्र का है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की तलाकशुदा महिला ने अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दिन लालजी तिवारी ने मदद के बहाने देर शाम बड़ागांव स्थित केदार होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पत्रकार ने महिला के साथ मारपीट की और उसका घर गिरवाने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि प्रयास के दौरान उसे प्राइवेट अंगों पर गंभीर चोटें आईं। कोर्ट के निर्देश के बाद रौनाही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन पत्रकार लालजी तिवारी ने उसे मदद के बहाने बड़ागांव स्थित केदार होटल में बुलाया। शिकायत के अनुसार, होटल के कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट की और घर गिरवाने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि इस दौरान उसे प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोटें आईं। उसने इसकी शिकायत पहले पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर मामला अदालत में ले गई। अदालत के आदेश पर अब रौनाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना रौनाही पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है और चिकित्सीय परीक्षण सहित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विवेचना निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

देखें FIR की कॉपी 

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button