Trending

प्रसार भारती ने इस बड़े पद पर निकाली वैकेंसी, ₹2.5 से 3 लाख प्रतिमाह तक मिलेगी सैलरी

इस पद के लिए उम्मीदवारों का कार्यस्थल नई दिल्ली रहेगा। चयनित उम्मीदवार को ₹2.5 से ₹3 लाख प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा, जिसे उम्मीदवार के अनुभव के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

प्रसार भारती ने अनुभवी और गतिशील प्रोफेशनल्स से दूरदर्शन व आकाशवाणी नेटवर्क में कंटेंट ऑपरेशनल्स के लिए प्रिंसिपल एडवाइजर/ एडवाइजर (Principal Advisor/Advisor – Content Operations, PB) के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति एक वर्ष की अनुबंध (Contract) अवधि के लिए की जाएगी, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

इस पद के लिए उम्मीदवारों का कार्यस्थल नई दिल्ली रहेगा। चयनित उम्मीदवार को ₹2.5 से ₹3 लाख प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा, जिसे उम्मीदवार के अनुभव के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं, सेवानिवृत्त व्यक्तियों के लिए वेतन निर्धारण वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

योग्यता और अनुभव:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मास कम्युनिकेशन, विज्ञापन, फिल्म निर्माण या प्रबंधन (MBA/PG Diploma) में उच्च योग्यता रखने वाले यानी पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल ऑपरेशन, मनोरंजन, खेल या प्रसारण के क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा:

सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष और सेवानिवृत्त व्यक्तियों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।

मुख्य दायित्व:

चयनित उम्मीदवार को दूरदर्शन और आकाशवाणी नेटवर्क पर कंटेंट रणनीति लागू करने, प्रोग्राम संचालन सुनिश्चित करने, लाइव और स्टूडियो आधारित प्रसारणों की निगरानी, आकर्षक कंटेंट तैयार करने तथा दर्शक संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलें करने की जिम्मेदारी होगी।

इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट https://avedan.prasarbharati.org पर जाकर विज्ञापन जारी होने की तिथि (03-10-2025) से 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button