Trending

… लखनऊ के दोस्त के साथ ‘गंदा काम’ करने में अर्श रजा गिरफ्तार, पिता राज्यमुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा व दो बहनों सहित पूरे परिवार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज हुआ है. आरोपी अर्श रजा पर दोस्ती के बहाने आपत्तिजनक सामग्री बनाकर दबाव डालने और दुष्कर्म करने के आरोप हैं. छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO समेत गंभीर धाराओं में जांच शुरू कर दी है.

छात्रा ने अपने ही स्कूल के दोस्त पर यौन शोषण का आरोप लगाया है (Photo: Screengrab)राजधानी के आशियाना इलाके से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें इंटर की एक छात्रा ने अपने ही स्कूल के पूर्व दोस्तों पर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अर्श रजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा. इस दौरान छात्रा पर मानसिक दबाव लगातार बना रहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. पुलिस को दी गई जानकारी में यह भी कहा गया है कि आरोपी छात्रा पर लगातार गर्भनिरोधक दवाएं लेने का दबाव बनाता था. मामला तब सामने आया जब छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिवार के लोगों ने जब उसे डॉक्टर को दिखाया, तो जांच के दौरान स्थिति गंभीर पाई गई. डॉक्टरों की काउंसलिंग और पूछताछ में छात्रा ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.

पीड़िता की मां की तहरीर पर पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें दुष्कर्म, पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. खास तौर पर यह देखा जा रहा है कि क्या आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य भी इस मामले में किसी तरह से शामिल थे. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे डराने-धमकाने में आरोपी के परिजनों की भी भूमिका रही है.

 जांच अधिकारी के मुताबिक, मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके. पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पीड़िता के परिवार ने भी न्याय की मांग की है. उनका कहना है कि बेटी को लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा है, ऐसे में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी होता है. कई बार सामाजिक दबाव और डर के कारण पीड़ित सामने नहीं आ पाते, जिससे आरोपी का हौसला बढ़ता है. फिलहाल, लखनऊ पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button