दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’को भारत में ज़ी5 (ZEE5) ने अपने OTT प्लेटफार्म से क्यों हटा दिया ?
गौरतलब है कि इस फिल्म का मूल नाम 'पंजाब 95' (Punjab 95) था। निर्देशक हनी त्रेहन (Honey Trehan) की यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन पर आधारित है।
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ (Satluj) को भारत में ज़ी5 (ZEE5) से हटा दिया गया है। वर्षों की देरी और विवादों के बाद 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म अब अगली सूचना तक भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी।
ज़ी5 (ZEE5) ने रविवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर जारी आधिकारिक बयान में कहा कि “मौजूदा परिस्थितियों” (Current Developments) के कारण फिल्म को भारत में अगली सूचना तक प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस फैसले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की।
अपने बयान में ज़ी5 (ZEE5) ने कहा कि रिलीज के बाद ‘सतलुज’ (Satluj) को दर्शकों का शानदार समर्थन मिला और प्लेटफॉर्म उन सभी दर्शकों का आभारी है जिन्होंने फिल्म को देखा और समर्थन दिया। कंपनी ने यह भी दोहराया कि वह फिल्म और उसके रचनात्मक दृष्टिकोण (Creative Vision) के साथ मजबूती से खड़ी है। ज़ी5 (ZEE5) के अनुसार, प्रभावशाली कहानियां लोगों को प्रेरित करने और लंबे समय तक असर छोड़ने की क्षमता रखती हैं।
ज़ी5 (ZEE5) ने कहा कि वह सभी आवश्यक कानूनी और नियामकीय प्रक्रियाओं (Due Process) के तहत ऐसे सभी विकल्पों पर काम कर रही है, जिससे फिल्म को जल्द से जल्द भारतीय दर्शकों के लिए फिर से उपलब्ध कराया जा सके। कंपनी ने यह भी कहा कि रचनाकारों और उद्देश्यपूर्ण कहानियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पहले की तरह कायम है।
गौरतलब है कि इस फिल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ (Punjab 95) था। निर्देशक हनी त्रेहन (Honey Trehan) की यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन पर आधारित है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification-CBFC) द्वारा कथित तौर पर कई कट्स की मांग किए जाने के कारण यह फिल्म वर्षों तक अटकी रही। बाद में इसे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय ‘सतलुज’ (Satluj) नाम से 3 जुलाई को सीधे ज़ी5 (ZEE5) पर रिलीज किया गया था।



