नहीं मिली माशूका तो पंखे से लटक गया टीवी प्रोड्यूसर

पुलिस ने कुंडी काटकर दरवाजा खोला तो शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। गले में रस्सी बंधी थी, जबकि पंखे से भी रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में वॉट्सएप मैसेज मिले हैं, जिनमें प्रेमिका को मैसेज लिखा गया है कि ‘यह मेरी आखिरी रात है। बताया गया कि अमन के परिजन उसके प्रेमिका के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे। प्रेमिका से शादी नहीं होने से वह काफी परेशान रहता था। मूलरूप से सहारनपुर के अंकित विहार निवासी अमन खंडूरी (27) न्यायखंड-2 स्थित 39-सी में किराए पर रहते थे। वह निजी टीवी चैनल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी छोटी बहन प्रियंका सहारनपुर से आकर उनके साथ रह रही थी। बुधवार दोपहर बहन से देरी से आने की बात कहकर वह ऑफिस गए थे। शाम को प्रियंका फ्लैट की चाबी दरवाजे के पास रखकर पास ही रहने वाले चाचा सुधीर के घर चली गई थी। रात करीब 11 बजे प्रियंका के मोबाइल पर भाई की प्रेमिका का मैसेज आया कि अमन परेशान है। इसके बाद प्रियंका चाचा के घर से फ्लैट पर गई। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। प्रियंका को लगा कि भाई सो चुका है। इसके बाद वह चाचा के घर लौट गई। सुबह करीब 10 बजे फिर से प्रेमिका का मैसेज प्रियंका के मोबाइल पर आया और उसने अमन की जानकारी मांगी। इसके बाद करीब 11 बजे प्रियंका चाचा के घर से फिर फ्लैट पर गई। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुई तो अंदर अमन का शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने शव के पास मिली शराब की बोतल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए।

Loading...
loading...