यूपी पुलिस में जल्द भर्ती होंगे 6400 दरोगा

Akhilesh-yadav-newsलखनऊ,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 6400 दारोगाओं की भर्ती को मंजूरी दी गयी। राज्य सरकार ने हाल में 2000 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया था। इससे प्रदेश में भारी संख्या में दारोगाओं की कमी हो गयी थी। इसके साथ ही संविदा के रूप में काम कर रहे चिकित्सा शिक्षकों की उम्र 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष करने, प्रदेश की कई हवाई पट्टियों के लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने तथा उनके हस्तान्तरण से लेकर सचिवालय कर्मचारियों के भत्तों एवं उच्चीकृत ग्रेड वेतनमान दिये जाने की संस्तुतियों को मंजूरी दी गयी।

राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 14 निर्णयों को मंजूरी प्रदान की। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक देवराज नागर ने बताया कि 6400 दारोगाओं की भर्ती के लिए शीघ्र ही विज्ञापन निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि दारोगाओं की भर्ती से प्रदेश में लम्बे समय से चली आ रही फोर्स की कमी दूर होगी और कानून- व्यवस्था में सुधार होगा।

अत्याधुनिक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के 4 महानगरों-इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर एवं गाजि़याबाद में अत्याधुनिक सुविधायुक्त कन्ट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन महानगरों की जनसंख्या देश के बड़े नगरों के समकक्ष हो गई है। अत्याधुनिक कन्ट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य इन नगरों के निवासियों को आकस्मिकता की स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराया जाना है। पुलिस सेवा के लिए यह व्यवस्था जिन चार महानगरों में की जा रही है, उसमें पुलिस कन्ट्रोल रूम थानों के माध्यम से सहायता पहुंचाने के बजाए सीधे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक के अधीन स्वतंत्र रूप से संचालित होगा।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button