उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल

लखनऊ : दंगों के कारण राजनीतिक दबाव और असमर्थता के सवालों में घिरी प्रदेश की सपा सरकार ने हाल-फिहलाल का सबसे बड़े प्रशासनिक फेर बदल करते हुए नौकरशाही पर अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करने की कोशिश की है। देर रात तबादला सूची में १२१ अफसर इधर से उधर किए गए है। इनमें आठ जिलों के डीएम सहित २५ आइएएस और ९६ पीसीएस अधिकारी बदले गए है। वहीं सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को कानपुर देहात में एसडीएम के पद पर तैनाती दी गयी है। इसी जिले में उनके आइएएस पति अभिषेक सिंह भी तैनात हैं।

मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों को लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले प्रशासनिक फेरबदल से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन जिलों में डीएम बदले गए हैं उनमें मुख्यमंत्री की सांसद पत्‍‌नी डिम्पल के संसदीय क्षेत्र कन्नौज जिला भी शामिल है। इसके अलावा एटा में जिलाधिकारी को बदला गया है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सांसद हैं। इसी प्रकार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में भी डीएम को हटाया गया है।

बांदा, फतेहपुर और मिर्जापुर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इन सभी सीटों पर फिलवक्त सपा का कब्जा है। कांग्रेस के कब्जे वाली लखीमपुर खीरी और बसपा के कब्जे वाली अम्बेडकर नगर जिले में भी डीएम बदले गए हैं। शासन स्तर भी सिंचाई एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव के महकमे में सचिव बदले गए हैं। सम्भावना है कि आने वाले दिनों में और प्रशासनिक फेरबदल होने की सम्भावना है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button