पुणे का विश्व सह्याद्री पर तालाबंदी, 106 लोग सड़क पर

wideचुनाव को देखते भले ही महाराष्ट्र में गांव, गली पेपर निकल रहे हो, लेकिन पेपर शुरू करना अलग बात है और चलाना दूसरी बात। इसका एहसास विश्व सह्याद्री के मॅनेजमेंट को अच्छे से हुआ है। चार महीने पहले पुणे से विश्व सह्याद्री मराठी न्यूज पेपर का लांचिंग बडे जोर-शोर से किया गया था। 16 पेज का अखबार पहले ही महीने में लड़खडाना शुरू कर दिया था। पेपर में पत्रकारों के अलावे 106 कर्मचारी थे. पहले महीने से ही पेमेंट का टोटा हो गया। दूसरे और तीसरे महीने का पगार अक्टूबर में किया गया। बढ़ता खर्च और इस हिसाब से आय नहीं होने से विश्व सह्याद्री की तबीयत हर आते दिन बिगडती चली गई। आखिरकार शुक्रवार को मॅनेजमेंट ने कर्मचारीओं के साथ बैठकर विश्व सह्याद्री बंद करने का निर्णय कर दिया। इससे दैनिक में पिछले चार महीने से काम कर रहे 106 कर्मचारी पत्रकार सड़क पर आ गये। पुणे में पहले ही कुछ बडे न्यूजपेपर ने रिसेशन के नाम पर पत्रकार-कर्मचारी की छंटाई शुरू कर दी है वैसे में विश्व सह्याद्री बंद होने से पुणे में काफी पत्रकार सड़क पर आ गए हैं। कुछ दिन पहले कोल्हापुर से प्रकाशित होने वाले विजन वार्ता बंद हुआ था।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button