Trending

यू-टूबर प्रज्ञा मिश्रा यादव की बहन की उसके पति ने गोली मार कर की हत्या, फिर अपनी बहन और खुद को भी मरी गोली

'पत्नी को मार डाला, अब खुद को मारूंगा...' लखनऊ हत्याकांड से पहले दिव्या के पति मानस का व्हाट्सएप स्टेटस आया सामने Lucknow Murder: लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस ने बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन को गोली मारकर खुद भी खुदकुशी कर ली. आरोपी ने व्हाट्सएप स्टेटस डालकर जुर्म को अंजाम दिया.

Murder of YouTuber Pragya Mishra's sister, Divya Mishra, in Lucknowयू-टूबर प्रज्ञा मिश्रा यादव और उने पति को सब कुछ पता होने का लगाया व्हाट्स पर स्टेटस,

“पत्नी दिव्या की हत्या के बाद मानस ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया. इसमें उसने लिखा- “मैंने आज अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मेरे साथ चीटिंग की थी. अब मैं अपनी बहन और खुद की जान लूंगा. दिव्या की बहन प्रज्ञा और भरत सब जानते हैं.”

यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को एक शख्स ने पत्नी और अपनी बहन को सरेआम गोली मार दी. जिससे उन दोनों की मौत हो गई. उन दोनों को शूट करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस गोलीकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गोली लगने के बाद दिव्या और दूसरी महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है.
पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी.
मानस की पत्नी दिव्या मिश्रा

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इन फुटेज के जरिए आरोपी के बैंक के बाहर पहुंचने और वारदात के हालात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और क्या किसी ने वारदात को अपनी आंखों से देखा था. इस हत्याकांड के बाद गोमतीनगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की बैंक के ठीक बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. टेम्पो से पहुंचे उनके पति मानस उर्फ मानव वाजपेयी ने पारिवारिक विवाद के चलते बात करने के दौरान पिस्टल से दो गोलियां चलाईं. गंभीर हालत में लोहिया संस्थान ले जाने पर डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन की भी हत्या कर दी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. ‘कातिल’ ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस भी लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के घर से तीन हथियार बरामद किए हैं.

मृतका दिव्या आलमबाग सिंगारनगर निवासी थी. गोमतीनगर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मानस ने अपने मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया, जिससे दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी की वजह का पता चला. उसने स्टेटस में लिखा, “आज मैंने अपनी पत्नी को मार डाला क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था… अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब कुछ पता है.” इस व्हाट्सएप स्टेटस में उसने पत्नी पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए खुद और अपनी बहन की जान लेने की बात कबूली थी.

पारिवारिक विवाद और फैमिली कोर्ट का मामला

दिव्या और उनके पति मानस के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था. पुलिस के मुताबिक इसी आपसी रंजिश के चलते आरोपी बैंक के बाहर पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर ऑटो से मौके से भाग निकला.

फॉरेंसिक जांच और पुलिस का एक्शन

डीसीपी-ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है. दिव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रज्ञा मिश्रा की बहन की मौत पर आ गया पुलिस का रिएक्शन, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने बताई ये बात

लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन की हत्या के बाद एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक, वारदात में अवैध हथियार का इस्तेमाल हुआ. आरोपी के वॉट्सऐप स्टेटस और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है.

लखनऊ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और अपनी बहन की भी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक, तीनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत होने की बात सामने आई है.

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी शुरू कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने घटना से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर एक मैसेज भी पोस्ट किया था. पुलिस अब इसी मैसेज समेत हर सबूत की जांच कर रही है.

अवैध हथियार से की गई फायरिंग

लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है. उनके मुताबिक, व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर अपनी बहन की हत्या की और इसके बाद खुदकुशी कर ली.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह थी और किस बात ने इसे ट्रिगर किया.

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अवैध असलहा था, जिसे फील्ड यूनिट ने कब्जे में ले लिया है.

इस मामले में आरोपी का वॉट्सऐप स्टेटस पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गया है. ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने वॉट्सऐप पर एक मैसेज पोस्ट किया था.

पुलिस अब इस मैसेज की जांच कर रही है. साथ ही घर और घटनास्थल से मिले दूसरे सबूतों को भी देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी.

घर के हर कमरे की तलाशी

पुलिस जांच कर रही है कि घटना में कितने हथियार इस्तेमाल हुए थे. एक प्रत्यक्षदर्शी की ओर से दो हथियार होने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस बारे में कोई अंतिम जानकारी नहीं दी है.

बबलू कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम घर के हर कमरे की गहन तलाशी ले रही है. जांच के दौरान जो भी अवैध सामान या अन्य सबूत मिलेंगे, उन्हें जब्त किया जाएगा. इसके अलावा CCTV फुटेज भी खंगाली जाएगी.

SBI में काम करता था आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी SBI में काम करता था. हालांकि, उसकी नौकरी और पद से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी जुटाई जा रही है.

फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस इस बात पर है कि आखिर घटना के पीछे वजह क्या थी. क्या कोई पारिवारिक विवाद था, कोई तनाव था या फिर कोई दूसरी बात इस पूरी घटना की वजह बनी. इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे.

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार ने कहा कि पुलिस सभी सबूतों को जुटा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कौन था मानस वाजपेई?

आरोपी मानस वाजपेई भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और परिवार में केवल एक बीमार बहन थी जिसकी देखरेख वही करता था.आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली पत्नी दिव्या मिश्रा से उसका पिछले एक साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में भी विचाराधीन था.

पड़ोसी का चौंकाने वाला खुलासा

मानस के नीचे दुकान चलाने वाले पड़ोसी लवकुश ने बताया कि गुरुवार को जब मानस बैंक से पत्नी की हत्या करके लौटा तो वह बैग टांगे हुए था और पसीने में पूरी तरह भीगा हुआ था. जब पड़ोसी ने पूछा कि क्या हुआ तो मानस ने बड़े सामान्य तरीके से कहा ‘यार वही ऑफिस… तुम तो जानते ही हो कितना काम रहता है.’ इसके बाद उसने हमेशा की तरह दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया.
Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button