दैनिक जागरण, गाजियाबाद में एक बार फिर ब्यूरो संभाल सकते हैं अशोक ओझा

 

jagranदैनिक जागरण, गाजियाबाद को एक साल के भीतर तीसरा ब्यूरो चीफ मिल सकता है। खबर है कि यहां एक बार फिर अशोक ओझा को ब्यूरो की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। सूत्रों ने बताया कि इसके लिए आंतरिक पटकथा लिखी जा चुकी है और संभव है कि आने वाले दिनों में उनकी ताजपोशी कर दी जाए।
आपको बता दें कि अशोक ओझा कुछ विवादों के बाद यहां से विदा किए गए थे। उसके बाद यहां रमेश मिश्रा को भेजा गया पर वे भी यहां कुछ ही महीने रहे और यहां से उन्हें नोएडा भेज दिया गया। फिर यहां कौशिक को कमान दी गई। पर अब खबर है कि यहां अशोक ओझा को लाने की तैयारी है। सूत्र बता रहे हैं कि अशोक ओझा को गाजियाबाद में तैनात कराने के लिए दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के एक करीबी ने पूरा खेल रचा है। अब देखना है कि वह करीबी कितना खेल कर पाता है पर सूत्र बता रहे हैं कि उस करीबी पर भी एक बार विष्णु त्रिपाठी की नजरें टेढ़ी हो चुकी हैं। पर मीडिया में पासा कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता इसलिए माना जा रहा है कि अशोक ओझा की वापसी गाजियाबाद में एक प्रकार से तय है।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button