दूरदर्शन गोरखपुर के खाते में पहुंचा 39 लाख

दूरदर्शन गोरखपुर के खाते में पहुंचा 39 लाखदूरदर्शन के खाते से फर्जी तरीके से निकाला गया धन भारतीय स्टेट बैंक ने दूरदर्शन के खाते में डाल दिया है। दूरदर्शन को बैंककर्मियों की लापरवाही से जालसाजों ने 39 लाख का चूना लगाया था।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक शाखा के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाते से 24.80 लाख व स्टेट बैंक के मुख्य शाखा स्थित दूरदर्शन के खाते से 39 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा गत मई माह के प्रथम सप्ताह में सामने आया था। यह फर्जीवाड़ा चेकों का क्लोन तैयार कर किया गया था। जिन चेकों से पैसे निकाले गए थे, वे चेक इन संस्थाओं के पास सादा मौजूद थे। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। लगभग एक सप्ताह में बैंक ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खाते में पूरा पैसा डाल दिया था। दूरदर्शन के मुताबिक उसके खाते से कुल 39 लाख रुपये निकाले गए थे जबकि बैंक की गणित के मुताबिक दूरदर्शन के खाते से 24.24 लाख का फर्जीवाड़ा हुआ था। दूरदर्शन ने स्थानीय स्तर से लेकर बैंक के चेयरमैन तक को पत्र लिखा। परिणाम स्वरूप बैंक ने दूरदर्शन के हिसाब को सही मानते हुए लगभग दो माह बाद 39 लाख रुपये उसके खाते में जमा कर दिया।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button