बड़ी खबर: बिक गया NDTV ये हैं नए मालिक ! अब क्या होगा रवीश कुमार का ?
एनडीटीवी को नया मालिक मिलने वाला है. एनडीटीवी के मालिक प्रणय रॉय को लेकर सीबीआई वित्तीय लेन-देन को लेकर जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट के सह-संस्थापक और मालिक अजय सिंह एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयर धारक बनने जा रहे हैं. बता दें कि साल 2014 में अजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार की कोर टीम में शामिल थे.
गौरतलब है कि एनडीटीवी से एक बड़े ग्रुप इंडियन एक्सप्रेस ने जब पूछा कि क्या आपका चैनल स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह को बेचा जा चुका है ? तो उनकी तरफ से जवाब मिला हाँ. उन्होंने कहा सौदा पक्का हो चुका है और सम्पादकीय अधिकार के साथ चैनल का नियंत्रण अजय सिंह के नेतृत्व में होगा. बता दें कि इसी साल पाँच जून के दिन सीबीआई ने रॉय दंपत्ति के यहां बैंक का लोन न चुकाने को लेकर छापा मारा था. एनडीटीवी ने अपने जारी बयान में सभी आरोपों को बेबुनियाद बता दिया था.
Loading...
loading...


