………..तो अब ndtv ज्वाइन कर रही रुबिका

एनडीटीवी पर दिखेंगी रुबिका लियाक़त। रुबिका को अदानी का चैनल पसंद आ गया है। भारी भरकम पैकेज पर अडानी ग्रुप ने रुबिका की नियुक्ति कर ली है। बस पब्लिकली अनाउंसमेंट बाक़ी है।

एनडीटीवी पर दिखेंगी रुबिका लियाक़त। रुबिका को अदानी का चैनल पसंद आ गया है। भारी भरकम पैकेज पर अडानी ग्रुप ने रुबिका की नियुक्ति कर ली है। बस पब्लिकली अनाउंसमेंट बाक़ी है।

इसके पहले रूबिका के नेटवर्क 18 और ज़ी न्यूज़ में जाने की चर्चाएँ फैलीं जो ग़लत साबित हुई। अब फाइनली ये पता चला है कि रुबिका को एनडीटीवी का चेहरा बनाना तय हुआ है।

प्रणय रॉय से गौतम अडानी द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण किया गया। इसके बाद अडानी ग्रुप एनडीटीवी के विस्तार में जुटा है। चैनल का छोटा सा आफ़िस अब बहुत बड़ी बिल्डिंग में शिफ्ट हो रहा है। एनडीटीवी के कई रीजनल चैनल राज्य चुनावों से पहले लॉंच किये गये। अब एनडीटीवी को नंबर वन चैनल बनाने के लिए अडानी ग्रुप बड़े बड़े चेहरे चैनल से जोड़ रहा है।

रुबिका का मुस्लिम महिला और मोदी भक्त होना उन्हें सत्ता का ख़ास चहेता बनाता है। यही वजह है कि सत्ता प्रेमी चैनलों में रुबिका की भारी माँग है। मोदी जी को अडानी पसंद हैं और अड़ानी के चैनल को रुबिका लियाक़त।

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button