‘अटल सेतु’: हर्षवर्धन त्रिपाठी ने खुले दिल से पीएम मोदी की तारीफ़ की है तो वहीं पत्रकार दीपक शर्मा ने ‘अटल सेतु’ को लेकर सवाल खड़ा किया है

टल सेतु को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक (MTHL) भी कहा जाता है. 17,840 करोड़ से भी अधिक के लागत से बने 21.8 किमी पुल की आधारशिला दिसंबर 2016 में रखी गई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समुंदर में बने देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। इस पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी मात्र 20 मिनट में तय हो जाएगी। इस पुल की कुल दूरी 21.8 किमी है और यह छह लेन वाला है। इस पुल की लंबाई समुंदर के ऊपर 16.5 किमी और जमीन के ऊपर 5.5 किमी है। भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने खुले दिल से पीएम मोदी की तारीफ़ की है।

उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का लोकार्पण पीएम मोदी ने कर दिया और घनघोर विरोधी भी मानते हैं कि बीजेपी के शासन में विकास के कार्यों की गति अद्भुत तेज हो जाती है। मैं हमेशा मानता हूँ और कहता भी हूँ कि, मुम्बई और उसके आसपास के लोगों को जीवन बेहतर बनाने के लिए जो मिलना चाहिए, कभी नहीं मिला। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है, उसे सब कुछ सबसे पहले मिलना चाहिए था, दुर्भाग्य से सबसे देर में मिलता है।

देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर जो शुरू किया था, उसमें से कई योजनाओं पर अड़ंगा लगा दिया गया था। अब कोस्टल रोड भी तेजी से बन रही है। अटल पुल मुंबई के लोगों का जीवन बेहतर करेगा। विकास की राजनीति और हिंदुत्व का सम्मान, भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र है। बता दे, इस पुल को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक नाम दिया गया है, जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयाी सेवारी न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा।

रिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुम्बई उद्घाटन किए गये ‘अटल सेतु’ को लेकर सवाल खड़ा किया है. सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में शर्मा ने लिखा है कि, ‘सोने का पुल! मुम्बई को नवी मुम्बई से जोड़ने वाले जिस अल सेतु का आज मोदीजी ने उद्घाटन किया है उसका टोल सुनकर दंग रह जाएंगे.

इस सेतु पर कार के प्रतिमाह पास की कीमत 12,500 रूपये है. साल भर का कार पास 1.50 लाख रूपये का बैठेगा. सिर्फ पुल से एक बार आने-जाने का टोल 625 रूपये है.’

बता दें कि अटल सेतु को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक (MTHL) भी कहा जाता है. 17,840 करोड़ से भी अधिक के लागत से बने 21.8 किमी पुल की आधारशिला दिसंबर 2016 में रखी गई थी.

Loading...
loading...

Related Articles

Back to top button